Earthquake: जम्मू कश्मीर में आधी रात फिर भूकंप के झटके, 3.2 मापी गई तीव्रता
Earthquake in Jammu Kashmir: हिमाचल के बाद जम्मू कश्मीर में भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए। किश्तवाड़ में शुक्रवार (05 अप्रैल) को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का दूसरा झटका किश्तवाड़ में रात 11.01 बजे आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई।
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को दो बार भूकंप झटके आए। पहला झटका दोपहर को महसूस किया। इसका असर किश्तवाड़ और डोडा में महसूस किया गया। किश्तवाड़ में भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता मापी गई। जबकि डोडा में भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। जबकि रात 11 बजकर 1 मिनट पर आए भूकंप की झटके की तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई।

वहीं इससे पहले गुरुवार की रात को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किया गया था। फिलहाल कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications