जम्मू कश्मीर में शपथ ग्रहण से पहले आई बड़ी खबर, कांग्रेस बढ़ा सकती है सियासी पारा

जम्मू कश्मीर में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। उमर अब्दुल्ला एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। अहम बात यह है कि नेशनल कांन्फ्रेंस और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में मिलकर चुनाव लड़ा था और पूर्ण बहुमत हासिल किया था। लेकिन आज होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले जो खबर सामने आ रही है, वह इशारा कर रही है कि दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उमर अब्दुल्ला सरकार का हिस्सा नहीं होगी। कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन देगी, लेकिन सरकार में शामिल नहीं होगी।

omar abdullah

हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आखिरकार कांग्रेस ने सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला क्यों लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस दो मंत्री पद की मांग कर रही थी, लेकिन उसे सिर्फ एक ही मंत्री पद का ऑफर मिला, जिसकी वजह से नाराज कांग्रेस ने सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला लिया है।

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन ने 48 सीटों पर दर्ज की, जिसमे कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। रिपोर्ट की मानें तो आज होने वाले शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

बता दें कि आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद घाटी में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए। केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बनने जा रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

आज होने वाले शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को गुलाम अहमद मीर को जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए विधायक दल का नेता घोषित किया। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिसमे से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42, भाजपा ने 29, कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+