'NC से गठबंधन देश के लिए जरूरी है', कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने कहा

Tariq Hameed Karra: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। यहां कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा का बयान सामने आया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा शनिवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में स्थिरता सुनिश्चित करना और लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। साथ ही, उन्होंने इस गठबंधन को देश के लिए आवश्यक बताया।

Tariq Hameed Karra

एनसी के साथ गठबंधन पर बोलते हुए तारिक कर्रा ने कहा कि यह गठबंधन राज्य में स्थिरता बनाने के लिए..सिद्धांतों का पालन करते हुए और जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिए किया गया है।

कर्रा की ये टिप्पणियां जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान कीं, जहां कोकरनाग के पूर्व विधायक अब्दुल रहीम राथर और कार्यकर्ता इरफान हफीज लोन पार्टी में शामिल हुए।

सीट-शेयर फॉर्मूला अंतिम रूप दिया गया
सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कर्रा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कांग्रेस सभी 90 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार थी। हालांकि, हमारी कुछ मजबूरियां थीं, इसलिए यह गठबंधन किया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि गठबंधन राष्ट्रीय मूड और राष्ट्रीय मजबूरी के तहत बनाया गया था।

हालांकि, कर्रा ने कहा कि कांग्रेस भविष्य में और मजबूत होगी और इसी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे जम्मू कश्मीर में बीजेपी के अंदर चल रही आंतरिक कलह के बारे में पूछा।

इस सवाल का जवाब देते हुए कर्रा ने पार्टी के भीतर वैचारिक मतभेदों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के मुद्दों के बाद कई भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। यह उनका मुद्दा है। उनके भीतर का संघर्ष मूल रूप से विचारधारा का भी है।

ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले BJP में बगावत! चंद्रमोहन शर्मा के बाद कश्मीरा सिंह ने भी दिया इस्तीफा

एक भाजपा में बहुत सारी भाजपाएं हैं। यह उनका वैचारिक संघर्ष है। आपको बता दें कि 90 सदस्यीय जम्मू और कश्मीर विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में होने वाले हैं: 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+