जम्मू कश्मीर: उधमपुर में सड़क हादसा, बस पलटने से दो की मौत, 25 घायल
श्रीनगर, 20 अप्रैल: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 लोग जख्मी हैं। घायलों में से पांच की हालत नाजुक है। रामनगर के उड्डक इलाके में बुधवार देर शाम ये हादसा तब हुआ, जब मुसाफिरों से भरी एक बस नियंत्रण खोकर पलट गई।

रामनगर एसडीपीओ भीष्म दुबे ने बस के पलटने से दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं घायल हुए 25 लोगों में से पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि जो बस हादसे का शिकार हुई है, वो कोगरमाड़ जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications