जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के सलाथिया चौक पर विस्फोट, एक की मौत, 15 घायल

जम्मू, 9 मार्च: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी का इलाज जारी है। अभी तक ब्लास्ट के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Kashmir

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सलाथिया चौक में एक रेहड़ी के पास ब्लास्ट हुआ, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। वहां पर काफी लोग मौजूद थे, जिस वजह से तुरंत अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर हालात काबू में कर लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि उधमपुर तहसीलदार कार्यालय के पास ये धमाका हुआ है। जिसमें कई लोग घायल हैं। उन्होंने डीसी से बात की, साथ ही घायलों को उचित इलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

श्रीनगर में भी हुआ था ब्लास्ट
आपको बता दें कि 6 मार्च को भी श्रीनगर के अमीराकदल इलाके के संडे बाजार में ब्लास्ट हुआ था। उस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था। जिसकी चपेट में आने से दो आम नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल थे। घटना के बाद आतंकी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तो चलाया था, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+