महबूबा का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं-BJP कर रही हिंदू-मुस्लिम पॉलिटिक्स

जम्मू, 16 नवंबर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने मंगवलार को एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, किसान आंदोलन और सांप्रदायिक हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध ना करा पाने की भी आरोप लगाया। उन्होंने त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भी मोदी को घेरा।

BJP work to pit Hindus & Muslims against each other: PDP chief Mehbooba Mufti

Recommended Video

    Mehbooba Mufti का Modi government पर तंज, बोलीं- नौजवान Unemployed, Farmers बेहाल | वनइंडिया हिंदी

    जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। उनके (मोदी सरकार के) पास इसका कोई समाधान नहीं है। देशभर में किसान पिछले 1 साल से बेहाल हैं, लेकिन उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। उनकी केवल एक फैक्ट्री काम करती है, जिसमें हिंदू और मुस्लिमों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काया जाता है।

    महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि, इन्होंने अपना ये काम पहले त्रिपुरा से शुरू किया, उसके बाद यूपी में और अब महाराष्ट्र में हो रहा है. क्योंकि यूपी चुनाव नजदीक आ रहे हैं. उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है. वो जनता से इसी (हिंदू-मुस्लिम) आधार पर वोट मांगने वाले हैं। वहीं इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि सोमवार को हैदरपोरा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नागरिक को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था।

    महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा कि, हैदरपोरा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा मकान मालिक को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया था। एक डॉक्टर की भी मौत हो गई है। ऐसा लगता है कि सेनाएं आतंकियों के अलावा आम लोगों को भी मार रही हैं। वर्तमान सरकार केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने में लगी है चाहे वह त्रिपुरा हो या देश का कोई अन्य हिस्सा। इसके साथ ही महबूबा में मारे गए डॉक्टर की बेटी का वीडियो भी शेयर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+