जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुई मुठभेड़ में सशस्त्र बल ने आतंकियों को घेरा, पुलिसकर्मी शहीद
Armed forces Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के अनुसार इस गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर का एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है, जबकि एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका है। यह घटना उधमपुर के रामनगर के दूरदराज के वन गांव में घटी।
सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाकर कई आतंकवादियों को घेर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी रुक चुकी है, लेकिन सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर रखा है। आतंकवादियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) ने पुष्टि की कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), भारतीय सेना और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि नज़र आने के बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।
सुरक्षबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार, 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे घिरे हुए सुआं गांव से गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। उधमपुर के बसंतगढ़ के जंगलों में यह सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
घेराबंदी को और मजबूत करने तथा आतंकवादियों को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को भेजा गया है। सुरक्षाकर्मी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी आतंकी बचकर न निकल सके।
आईजीपी ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट
आईजीपी भीम सेन तुती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर घटना की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले सटीक इनपुट के आधार पर उधमपुर के मजालता इलाके के सुआं गांव में आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है।"
तुती ने अपने पोस्ट में आगे बताया, "इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।"
सर्च ऑपरेशन में क्यों आ रही दिक्कत?
दूसरी पोसट में आईजीपी तुती ने ऑपरेशन में आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "एसओजी की एक बहुत छोटी टीम ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की। अंधेरा और दुर्गम, खतरनाक भूभाग के कारण जंगल में सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।"












Click it and Unblock the Notifications