पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश विफल, एक जवान घायल
जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर दिया है। इस दौरान एक जवान घायल हो गया है।
जम्मू कश्मीर के में एक बार फिर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने विफल कर दिया है। पुंछ में स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में बीती रात आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सेना ने विफल कर दिया है।
भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से साझा ऑपरेशन के दौरान घुसपैठ की कोशिश को विफल किया गया है। सेना की ओर से बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। जिसमे कहा गया है कि दोनों ओर से गोलीबारी के दौरान एक जवान भी घायल हुआ है।

इससे पहले काला माछल सेक्टर स्थित काला जंगल में चार आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया था। भारतीय सेना ने कहा कि इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन रेशम को चलाया जा रहा है, इसे सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस साझा रूप से चला रही है।
पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने पिछले हफ्ते घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया था। इस दौरान भारी मात्रा में आतंकियों के पास से हथियार, गोली-बारूद आदि बरामद किए गए थे। हालांकि आतंकियों को इस दौरान पकड़ा नहीं जा सका था, आतंकी हथियार छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे थे।
मोहम्मद फरुक नाम के आतंकी को करमरा गांव से पकड़ा गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे गोली लग गई थी। इसके अलावा मोहम्मद रियाज, मोहम्मद जुबैर को भी सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था।
आतंकियों के पास से एके 56 और 10 राउंड मैग्जीन बरामद किया गया था। इसके अलावा दो पिस्टल, 4 मैग्जीन, 70 राउंड ग्रेनेड, 10 केजी आईडी, प्रेशर कुकर, 20 पैकेट हिरोइन आदि बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications