Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jammu Kashmir के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। एके-47 राइफल के अलावा कई पिस्टल भी बरामद किए गए हैं।
समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि तंगधार सेक्टर के अमरोही में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियारों में कई राउंड गोलियां बरामद की गई हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ की लोकेशन से 1 एके राइफल, 1 एके मैगजीन, 15 एके राउंड, 9 एमएम के पांच पिस्तौल, एक 15 एमएम पिस्तौल, 8 पिस्तौल मैगजीन और 9 एमएम पिस्तौल के 32 राउंड बरामद किए।
इसके अलावा 15 एमएम पिस्तौल के 9 राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी के करीब घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
बयान में कहा गया, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम की। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications