Amarnath Yatra 2023: पवित्र अमरनाथ गुफा में हुई 'आरती', भक्तों ने किए दर्शन
Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी (Baba Amarnath Barfani) की पवित्र गुफा के द्वार आज यानी 1 जुलाई से भक्तों के खुल गए है। देशभर से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के बालटाल से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गया है। इस दौरान श्रद्धालु काफी जोश और उत्साह में नजर आए।
इस बीच शनिवार सुबह पवित्र गुफा में आरती की गई। साधु-संतों द्वारा पूजा-पाठ और आरती का वीडियो भी सामने आया है। तो वहीं, दूसरी तरफ जम्मू से पवित्र गुफा की तरफ यात्रा के दौरान कोई शिवभक्त अपने हाथों में डमरू तो कोई त्रिशूल लिए हुए नजर आया।

1 जुलाई से प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा बेहद कठिन मानी जाने वाली यात्रा है, जो 31 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना भी हो गया है। कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को रवाना किया।
आपको बता दें कि पहले जत्थे में 3488 यात्री रवाना हुए हैं। जम्मू से लेकर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार आईटीबीपी के जवान भक्तों की सुरक्षा और सेवा में लगे हैं। आपको बता दें कि इस यात्रा के लिए भक्तों का रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो गया था।
Recommended Video
बेहद दुर्लभ मानी जाने वाली इस यात्रा के लिए महादेव के भक्त बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। माना जाता है कि इस यात्रा को करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो वहीं, देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी की आरती का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को श्री अमरनाथ यात्रा एप को डाउनलोड करना होगा।
तो वहीं, देशभर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। बाबा भोले के भक्तों में पुरुष, महिला, साधु-संन्यासी के साथ ही मंगलामुखी भी शामिल हैं। साध्वी भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आतुर दिखीं। बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में पहुंचने के दौरान रास्ते भर अमरनाथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications