Amarnath Yatra: तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा अमरनाथ निवास बेस कैंप, पवित्र गुफा के लिए कल होंगे रवाना

Amarnath Yatra 2023 News: एक जुलाई से बाबा बर्फानी (Baba Amarnath Barfani) की यात्रा शुरू होने जा रही है। इसका पहला जत्थ जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप पहुंच गया है, जो शुक्रवार 30 जून को पहलगाम के लिए रवाना होगा। शिविर के बाहर बड़ी कतारों में खड़ा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था काफी जोश में देखा गया।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा 2023 को ध्यान में रखते हुए जम्मू बेस कैंप पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अमरनाथ यात्रा बहुत ही कठिन और दुर्लभ यात्रा मानी जाती है। इसलिए यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए इसके लिए काफी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं। 1 जुलाई से शुरू होने वाली ये यात्रा 62 दिन तक चलेगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी।

amarnath-yatra-2023

हिंदुओं के लिए यह यात्रा एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। दरअसल, अमरनाथ गुफा को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इस यात्रा की शुरुआत पहलगाम में नुनवान और कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल के प्राचीन रास्तों से होगी। तो वहीं, यात्रा को ध्यान में रखते हुए कश्मीर में तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए विभिन्न लंगर समितियों ने तीन दिन पहले ही बुधवार को अपनी तैयार शुरू कर दी है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान इस वर्ष NHW 44 के विभिन्ना बिंदुओं पर कुल 22 लंगर स्थापित किए गए हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ यात्रा के दोनों मार्गों का व्यापक दौरा किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के हवाले से बताया गया कि अधिकारियों ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए बलों औऱ अन्य हितधारकों के बीच पूर्ण समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पर जोर दिया, जहां तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता हो सकती है। तो वहीं, इस बार यात्रा के लिए अब तक 3.04 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जो कि पिछली बार से करीब दस प्रतिशत ज्यादा हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार करीब पांच लाख लोग इस यात्रा को कर सकते हैं। वहीं, यात्रा के लिए मार्गों को काफी चौड़ा भी किया गया है। प्रशासन की ओर से इस बार कुछ नियम भी लागू किए गए हैं जिसे हर यात्री का मानना होगा।

बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा में तंबाकू को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 जून को जारी आदेश के मुताबिक, नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत या‌त्रा को तंबाकू मुक्त बनाने कहा गया है। या‌‌त्र‌ा में पड़ने वाले सभी पड़ावों पर तंबाकू प्रोडक्ट्स की बिक्री बैन रहेगी। इसके साथ ही, हाई रिस्क वाले करीब ढाई किमी के रास्ते में श्रद्धालुओं को हेलमेट पहनना जरूरी होगा।

इसके अलावा खच्चर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी हेलमेट जरूरी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को मुफ्त में हेलमेट मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि DRDO और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बालटाल और चंदनवाड़ी में 100-100 बेड के अत्याधुनिक दो अस्पताल बनाए गए हैं। श्राइन बोर्ड ने 1700 डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती भी की है। साफ-सफाई के लिए 4 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+