30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 11 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुलेंगे
श्रीनगर, 08 अप्रैल। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नितीश्वर कुमार ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 2022 की शुरुआत 30 जून से होगी और यह 11 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 11 अप्रैल को होगी। तीर्थयात्री श्राइन बोर्ड की ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप के जरिए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Recommended Video
अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्री निवास रंबन जिले में बनाए गए हैं, जहां 3000 तीर्थयात्री ठहर सकते हैं। श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि इस साल औसत तीर्थयात्रियों की संख्या तीन लाख तक पहुंच सकती है। तीर्थयात्री 11 अप्रैल से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 446 जम्मू कश्मीर की शाखाओं, पीएनबी, यस बैंक और एसबीआई की 100बैंक शाखाओं से कराया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications