जम्मू-कश्मीर: दो एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने चार आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर, 26 दिसंबर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में आईईडी बनाने में एक्सपर्ट एक आतंकी भी शामिल है। इन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने दक्षिण कश्मीर में शनिवार को एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए दो आतंकियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के सदस्य के रूप में हुई है, जबकि दो आतंकी अंसार गजवतउल हिंद से जुड़े हैं। जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया कि पहला एनकाउंटर शोपियां के चोगाम इलाके में हुआ जहां दो आतंकी मारे गए। इस ऑपरेश में 44वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवान और सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

encounter

मारे गए आतंकियों की पहचान सज्जाद अहमद चाक, राजा बासित याकूब की हुई है। ये दोनों आतंकी लश्कर के थे जिन्होंने कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। सज्जाद घाटी में युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करता था। मारे गए आतंकियों के पास से एके सीरीज की दो राइफल, चार एके मैग्जीन, 32 राउंड कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। पुलवामा के त्राल में सुरक्षाकर्मियों ने जिन दो आतंकियों को मार गिराया है उनके नाम नदीम नजीर भट और राहू रसूल भट्ट उर्फ आदिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+