जम्मू कश्मीर के पुंछ में 4 आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सिंधारा इलाके में सुरक्षाकर्मियों साझा ऑपरेशन के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया है। सोमवार की रात 11.30 बजे यह एनकाउंटर शुरू हुआ था, जिसके बाद ड्रोन और अन्य उपकरणों के जरिए रात में सुरक्षाकर्मी यहां पर पैनी नजर बनाए थे।
आज सुबह एक बार फिर से सुरक्षाकर्मिओं और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों ओर से भारी गोलीबारी होने लगी। भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में जो आतंकी मारे गए हैं वह संभवत: विदेशी हैं, इन आतंकियों की पहचान अभी सामने नहीं आ सकी है। हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर पुलिस ने 5 आतंकियो को गिरफ्तार किया था, इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने इन आतंकियों को ब़गाम जिले से गिरफ्तार किया था। ये आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे।
पुलिस के अनुसार आतंकियों के पास पाई गई सामग्री की जांच चल रही है। पुलिस ने खाग पुलिस स्टेशन पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा पाकिस्तान से काम करता है और इसका मुखिया हाफिज सई है। हाफिज लाहौर से इस आतंकी संगठन को ऑपरेट करता है। इसका आतंकी कैंप पीओ से ऑपरेट करता है।












Click it and Unblock the Notifications