कश्मीर: बीजेपी नेता राकेश पंडिता की हत्या करने वाले आतंकी समेत 3 ढेर, हथियार भी बरामद

जम्मू, 21 अगस्त: कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां शनिवार को सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। ये सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। जिसमें से एक की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक हाल ही में बीजेपी नेता राकेश पंडिता की हत्या में ये आतंकी शामिल था। वहीं इलाके में और भी आतंकी मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में वहां पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: Tral में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी किए ढेर | वनइंडिया हिंदी
    kashmir

    जानकारी के मुताबिक अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में कुछ आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। जिस पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को अपने पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी तीन आतंकियों को मार किया। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे। पुलिस के मुताबिक अभी सेना का ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के पास 2 एके 47 और 1 SLR मिली है। साथ ही उनके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

    घर के बाहर पंडिता पर हमला
    आपको बता दें कि जून में त्राल म्युनिसिपल कमेटी के चेयरमैन और पुलवामा जिला बीजेपी इकाई के सचिव राकेश पंडिता अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक उन पर कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया। गोलियों की बौछार के बीच राकेश पंडिता ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    सीआरपीएफ पर हुआ था हमला
    आपको बता दें कि दो दिन पहले आतंकियों ने श्रीनगर में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था। सराफ कदल में हुए इस हमले में सीआरपीएफ की 23 बटालियन के 2 जवान जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त जवान एक सिक्योरिटी पोस्ट पर तैनात थे। तभी वहां पहुंचे आतंकियों ने पिन निकालकर ग्रेनेड फेंक दिया। इसके बाद वो फरार हो गए। घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+