जम्मू-कश्मीर: बारामूला से लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस और सुरक्षा बलों ने लश्कर के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बारामूला से लश्कर के 2 आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आतंकियों के पास से दो एके-47 मैगजीन, 15 एके-47 राउंड, प्रतिबंधित टीआरएफ के 20 खाली पोस्टर बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए आतंकियों के मददगार
बारामूला पुलिस ने बताया कि लश्कर (TRF) के 2 आतंकवादी सहयोगियों खुर्शीद अहमद खान और रियाज अहमद खान को मंगलवार को बारामूला में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2 AK-47 मैगजीन, AK-47 के 15 राउंड, प्रतिबंधित LeT (TRF) के 20 पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
लश्कर के आतंकियों की मदद करते थे दोनों
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन LeT (TRF) के साथ आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे हैं। यूएपी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
सूचना के बाद पकड़े गए आतंकी
जानकारी के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों को बारामूला के गांव मोंचखुद कुंजर में आतंकवादियों की मूवमेंट का खुफिया इनपुट मिला था। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी पहचान खुर्शीद अहमद खान और रियाज अहमद खान के रूप में हुई। दोनों आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार दोनों कुंजर क्षेत्र के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications