Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu-Kashmir: उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा, 2 CRPF जवान शहीद, 12 घायल

CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार, 7 अगस्त का दिन बेहद दर्दनाक रहा। ड्यूटी पर जा रहे देश के वीर जवानों की गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। CRPF के ये जवान देश की सेवा के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में कंडवा के पास उनका वाहन पलट गया। इस भीषण हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की।

CRPF

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो खुद हालात पर नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।

एलजी मनोज सिन्हा ने भी दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "उधमपुर के पास सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवानों की जान जाने से दुखी हूं। देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं और अधिकारियों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है।"

अब तक की स्थिति

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल जवानों की हालत पर नजर रखी जा रही है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि हादसा किन कारणों से हुआ।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में विवादित साहित्य पर बड़ी कार्रवाई! अरुंधती रॉय सहित कई लेखकों की किताबें बैन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+