जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के हरि पर्वत किले पर फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, देखें वीडियो
श्रीनगर, 15 अगस्त: पूरा देश आज तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हरि पर्वत किले पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। ऐसा पहली बार है जब किसी केंद्रशासित प्रदेश में 24 X 36 फीट आकार का तिरंगा लहराया गया। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस तिरंगे को लहराया, इसके साथ ही इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।
Recommended Video

इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि ये ऐतिहासिक अवसर है कि जम्मू-कश्मीर व श्रीनगर के निवासियों, आर्मी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मिलकर 100 फीट ऊंचा तिरंगा जम्मू-कश्मीर को समर्पित किया है। मुझे लगता है हमारी शान जो तिरंगे में निहित है वो हम सबको प्रेरणा देगी और जम्मू-कश्मीर को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए अमन चैन कायम करेगी।
तिरंगा फहराने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि 100 फीट ऊंचे इस तिरंगे को सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सहयोग से स्थापित किया गया है। यह लोगों, विशेषकर युवाओं को केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
वहीं इस कार्यक्रम से पहले उप राज्यपाल ने प्रदेश के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के तहत ध्वारोहण किया। इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत किया गया है, आम जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को कश्मीर में पूरा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications