यूपी के जालौन में सांप को पकड़कर रखा डॉक्टर की टेबल पर, 'बोला - इसने काटा है मुझे'

एक राष्ट्रीय अध्ययन "मिलियन डेथ स्टडी" के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर साल भर में 45,900 मौतें सांप के काटे जाने के कारण होती हैं। सांप के काटने पर अक्सर लोग डर के कारण अपना होश खो देते हैं लेकिन कहावत है न "हिम्मत-ए-मर्दा तो मदद-ए-खुदा", इसक जीता जागता उदहारण देखने को मिला उत्तर प्रदेश के जालौन में, जहाँ एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। जिसमे सर्प के काटने से गुस्साए व्यक्ति ने सर्प को ही पकड़कर बोरी में बंद कर लिया और सर्प को अस्पताल लेकर जा पहुँचा, जिसे देख डॉक्टरों व मरीजों में हड़कंप मच गया।

डॉक्टर की टेबल पर रख दिया सांप

डॉक्टर की टेबल पर रख दिया सांप

मामला उत्तर प्रदेश के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर का है। जहाँ पर ब्रजनन्दन नाम का एक व्यक्ति अपने घर पर बैठा था, तभी अचानक एक विशाल सर्प आया और उसने ब्रजनंदन को काट लिया ।जैसे ही सर्प ने व्यक्ति को काटा तो उसने घबराने की जगह हिम्मत दिखाते हुए गुस्से में सर्प को ही पकड़ लिया । उसके बाद सांप को घसीटते हुए एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर लिया और फिर सर्प को लेकर अपना इलाज कराने अस्पताल जा पहुँचा।
वहां जाकर जब उसने डॉक्टर को बताया कि साहब मुझे सांप ने काट लिया है तो डॉक्टर ने पूछा जिस सांप ने तुम्हे काट है वो दिखने में कैसा था। तब इस व्यक्ति ने डॉक्टर के टेबल पर सर्प को रख दिया और बोला साहब इसने मुझे काट लिया है। यह नजारा देख डॉक्टरों के होश गए, चारों तरफ अस्पताल में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल बन गया ।क्या डॉक्टर क्या मरीज और क्या उनके तीमारदार सब भागते नजर आए ।
किसी तरह से डॉक्टरों ने व्यक्ति को सर्प को अंदर करने के लिए बोला और व्यक्ति को एंटी स्नैक इंजेक्शन लगाकर उसका उपचार किया और उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

"अब मरना तो है ही फिर इसको क्यों छोड़ा जाए"

वही सर्प के द्वारा काटे जाने वाले पीड़ित ब्रजनंदन ने बताया कि वह घर पर बैठा था तभी पड़ोसी के घर से सर्प निकला और उसे अचानक हाथ मे काट लिया । बहुत ताकत लगाकर उसके मुंह को पकड़कर हटाया और फिर मैंने सोचा कि अब मरना तो है ही फिर इसको क्यों छोड़ा जाए। फिर मैंने उसको एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर लिया और ग्रामीणों के कहने पर उसको लेकर अस्पताल जा पहुँचे जिससे सर्प को देखकर डॉक्टर सही उपचार कर सके ।

खुद न पकडे सांप

खुद न पकडे सांप

इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रजनन्दन जी की तरह सांप को पकड़ना बेहद ही खतरनाक सिद्ध हो सकता है। इस मामले में तो सांप ने पीड़ित को पहले ही काट लिया था मगर अक्सर देखा गया है कि घरो में सांप निकलने पर लोग ही उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं, जो खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। सांप को खुद पकड़ने का प्रयास नहीं करें और एक्सपर्ट टीम से ही संपर्क करें। जहरीले सांपों का रेस्क्यू करते समय टीम के सभी साथी अपनी व मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं। ये कई साल के अभ्यास के बाद जहरीले जीवों का रेस्क्यू कर पाते हैं इसलिए ऐसी गलती बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+