शामली के अजीम के बाद जालौन का शाहिद पंहुचा थाने, बोला - 'साहब! शादी करा दो, पागल हो रहा हूं'

उत्तर प्रदेश में शामली जिले के ढाई फीट के अजीम अंसारी को तो लगभग सब जानते ही हैं। अजीम किस तरह अपनी शादी को लेकर वायरल हो गए थे। दो फीट तीन इंच के अजीम मंसूरी अपनी कद काठी की वजह से शादी न होने से परेशान थे। उन्होंने प्रशासन से लेकर पुलिस और नेताओं से लेकर आम जनता तक अपनी शादी करवाने की अपील की थी। बरहाल अजीम की ख्वाइश तो पूरी हो गई लेकिन उत्तर प्रदेश के जालौन से एक नया मामला सामने आया है, जिसमे एक युवक शादी की फरियाद लेकर थाने जा पंहुचा। यही नहीं उसने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा, साहब! मेरे घरवाले और रिश्तेदार शादी की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए मैं पागल हो रहा हूं, आप मेरी शादी करा दीजिये।

'शादी करा दो, नहीं तो पागल हो जाऊंगा'

'शादी करा दो, नहीं तो पागल हो जाऊंगा'

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश में जालौन ज़िले के उरई कोतवाली का है, यहां जालौन तहसील के शेखपुर बुजुर्ग का रहने वाला शाहिद शाह पुत्र मिट्ठू शादी कराने को लेकर प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा, यहां उसने कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव को प्रार्थना पत्र दिया। युवक ने बताया कि उसकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है, परंतु अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है।
प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर युवक बोला, साहब! मेरे घरवाले और रिश्तेदार शादी की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए मैं पागल हो रहा हूं, आप मेरी शादी करा दीजिये। युवक ने पुलिस से यह भी कहा कि शादी कराने पर वह हमेशा उनका आभारी रहेगा। शादी का प्रार्थना पत्र आने से कोतवाली में सभी लोग चकित रह गए, हालांकि प्रभारी निरीक्षक ने युवक की पीड़ा समझते हुए उसे आश्वासन दिया कि परिजनों के साथ बात करते हुए उसके लिए लड़की तलाश कर उसकी शादी करा दी जाएगी।

'अपनी जीवनसाथी को सदैव खुशहाल रखूँगा'

'अपनी जीवनसाथी को सदैव खुशहाल रखूँगा'

युवक ने कहा कि शादी न होने की वजह से वह अपने जीवन जीने के अधिकार से वंचित रह जा रही हूै। उसने बताया कि वह काफी समय से परेशान है, परंतु परिवार और रिश्तेदार अभी तक शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता है, यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह पागल हो जाएगा। उसने मांग की कि जल्द ही उसकी शादी करा दी जाये। अगर उसकी शादी करा दी जाती है तो वह अपनी जीवनसाथी को सदैव खुशहाल रखेगा।

पुलिस ने समझा कर भेजा घर

पुलिस ने समझा कर भेजा घर

शाहिद की पूरी बात सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने युवक के परिजनों को बुलाया, जहां उनसे बैठकर बात की गई। इस दौरान परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिस कारण वह हमेशा इस तरह की हरकत करता है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को समझा कर युवक को घर भेज दिया है। साथ ही उसे आश्वासन दिया कि उसके लिए घर वाले लड़की ढूंढेंगे। वहीं इस मामले में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव का कहना है कि युवक प्रार्थना पत्र लेकर आया था। उसे परिजनों के साथ समझा-बुझाकर घर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से कहा गया है कि उसके लिए लड़की देखी जाये, जिससे उसकी शादी कराई जा सके और वह अपनी पीड़ा से निकल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+