पंजाब के इस रेलवे स्टेशन पर सूटकेस के अंदर मिली लाश, इलाका सील, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
पंजाब के इस रेलवे स्टेशन पर सूटकेस के अंदर मिली लाश, आखिर किसकी है ये जानने में जुटी पुलिस
punjab jalandhar news: पंजाब में जालंधर रेलवे स्टेशन पर एक सूटकेस के अंदर शव मिला है। सूटकेस दिखने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस दस्ते ने वहां से लोगों को हटाया और उसके बाद सूटकेस की जांच की। सूटकेस में पुलिस को शव मिला। जिससे इलाके के लोगों में हलचल मच गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, जांच की जा रही है। इस संबंध में जल्द और जानकारी साझा की जाएगी।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, आज करीब 6 बजे स्टेशन के बाहर लाल रंग का लावारिस सूटकेस पड़ा देखा गया। मौके पर रेलवे अधिकारी जुटे, जिन्होंने पुलिस को फोन किया। राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने सूटकेस को अपने कब्जे में लेकर इलाके को सील कर दिया। उन्होंने मौके पर फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया जिसने शव को बैग से बाहर निकाला।

एक अधिकारी ने कहा कि, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सूटकेस सोमवार रात से रेलवे स्टेशन के बाहर पड़ा हुआ था। पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उस व्यक्ति की शिनाख्त कर रही हैं, जो यहां सूटकेस छोड़ गया था। एक फुटेज में एक युवक को सूटकेस छोड़कर स्टेशन से बाहर जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि, अभी जांच चल रही है और शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
Punjab | Body found inside a suitcase at Jalandhar railway station. Police say an investigation is underway. pic.twitter.com/ZURk5d6zuu
— ANI (@ANI) November 15, 2022












Click it and Unblock the Notifications