मजहब किसी भी व्यक्ति का निजी मामला, डराकर धर्मांतरण कराना गलत: पंजाब में बोले केजरीवाल

जालंधर। पंजाब दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "भगवान की पूजा करने का अधिकार सभी को है। और, मजहब किसी भी व्यक्ति का निजी मामला है...इसके लिए किसी को डरा-धमकाकर दूसरा मजहब कुबूलवाना (जबरन धर्मांतरण) गलत है। मैं भी इसे गलत मानता हूं।"

news

केजरीवाल बोले, "मैं मानता हूं कि धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए, लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।" केजरीवाल ने ये बातें जालंधर में कहीं। यहां वह अपने समर्थकों के साथ संबोधन के लिए पहुंचे थे। चूंकि आम आदमी पार्टी पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और यहां उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा प्र​त्याशी उतारने का भी फैसला कर लिया है। आज केजरीवाल के करीबी और पंजाब में 'आप' के सीएम चेहरे भगवंत मान ने भी चुनावी नामांकन दाखिल कर दिया है।

news

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दिन पहले बताया गया था कि, पार्टी प्रमुख केजरीवाल 28 से 30 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इसी क्रम में केजरीवाल जालंधर और अमृतसर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पिछली बार जब वह यहां आए थे उन्होंने बहुत सी घोषणाएं पंजाबियों के लिए की थीं। उन्होंने यहां बिजली बिलों को जीरो पर ले आने की बात कही। उन्होंने यहां बोला था, "पूरे देश में केवल एक आदमी (अरविंद केजरीवाल) आपके बिजली बिल को जीरो पर ला सकता है..ये हमने दिल्ली में कर दिखाया। और पंजाब में भी करेंगे। इसके साथ ही चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए उन्होंने विरोधियों पर भी खूब निशाना साधा।

AAP national convener-Delhi CM Arvind Kejriwal in Jalandhar

इससे पहले पिछले दौरे में केजरीवाल ने पंजाब में कहा था, ''मैं पिछले कुछ दिन से देख रहा हूं कि पंजाब में एक नकली केजरीवाल भी घूम रहा है...यूं कि मैं पंजाब में आकर जो भी वादा करके जाता हूं, वो दो दिन बाद वो ही बोल देता है। लेकिन असल में करता नहीं है, क्योंकि नकली है।
केजरीवाल ने पंजाब में चुनाव जीतने पर हर पंजाबी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब में 24 घंटे बिजली देने और पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने का भी वादा किया। चूंकि, दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे मजबूत मानी जाती है। यहां के पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। आप का पंजाब में लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन हुआ था। इस बार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उनका प्रयास है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आप सरकार बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+