जयपुर में अस्पताल से फिर चोरी हुआ बच्चा, अपनी लड़की छोड़कर लड़का उठा ले गई महिला

जयपुर। जयपुर में जेके लोन हॉस्पिटल से फिर एक बच्चा चोरी हो गया। एक महिला बच्ची छोड़कर बच्चे को उठा ले गई। वारदात का पता चलने पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और फिर खोजबीन में जुट गई। उधर, जिस महिला ने बच्चा चोरी की बात कही उसके परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया।

woman stolen Newborn child from the JK lon hospital jaipur

संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने परिजनों व हॉस्पिटल के स्टाफ से पूछताछ की है। साथ ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएल मीणा ने भी कहा है कि वे पूरा सहयोग करेंगे। बताया जाता है कि विज्ञान नगर निवासी दिनेश की पत्नी माया को 108 एम्बुलेन्स के जरिये साढ़े ग्यारह बजे जेके लोन लाया गया था। जेके लोन अस्पताल पहुंचते ही एम्बुलेन्स में ही माया ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चे को तुरन्त लेबर रूम ले जाया गया। माया के परिजनों का आरोप है कि लेबर रूम के बाहर सार सम्भाल के दौरान एक बुर्के वाली महिला उनके बच्चे को लेकर फरार हो गई और बच्ची को उनके हाथ में थमा गई। थोड़ी देर बाद चेक करने पर उनको घटना का पता चला। इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया।

woman stolen Newborn child from the JK lon hospital jaipur

पूछताछ में जुटे अधीक्षक व पुलिस टीम ने अस्पताल हुए प्रसव की जानकारी जुटाई, तो मामला संदिग्ध नजर आया। अधीक्षक ने बच्चा चोरी की घटना को खारिज करते हुए कहा कि अस्पताल में तीन ही प्रसव हुए हैं, जिनमें 2 बच्ची व 1 बच्चा है। अस्पताल के रिकॉर्ड में दो प्रसूताओं के बच्ची हुई है, लेकिन उनमें से एक के पास बच्चा है। जो सम्भवतया माया का बच्चा है। घटना का एक एंगल ये भी है कि कल रात करबला निवासी प्रसूता सरताज ने भी बच्ची को जन्म दिया था आज वो बिना बताए अस्पताल से चली गई। सम्भवत उनकी तरफ से बच्चा बदलने की कोशिश की गई।

नयापुरा थाना के एसआई अशोक शर्मा ने कहा कि सभी पक्षों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जो भी दोषी होगा, पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+