'मुझे चाय पिलाई, फिर खो बैठा होश', व्यापारी ने बयां की महिला की करतूत, देखें वीडियो

महिला ने व्यापारी को घर बुलाकर पिलाई चाय, कीमत चुकानी पड़ी 5.73 लाख रुपए

जयपुर। राजधानी जयपुर के सदर इलाके में व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर 5.73 लाख रुपए हड़पने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे 50 हजार रुपए लेते पकड़ा है। आरोपी महिला किरण बेनाड़ रोड आर्य नगर की रहने वाली है। अभी हसनपुरा में रह रही थी।

Woman Arrested for businessman honey trap case of Jaipur

जयपुर पुलिस ने महिला के पास से पहले ब्लैकमेल कर व्यापारी से ली गई एलईडी और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया। किरण को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जयपुर के हसनपुरा निवासी पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट में बताया था कि किरण के पिता उससे परिचित हैं। दिसम्बर 2018 में किरण ने परेशानी होने का बहाना कर उन्हें घर बुलाया। चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा।

किरण ने उनके साथ अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इन्हें सोशल मीडिया वायरल करने और रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। 25 जनवरी 2019 को पहली बार 50 हजार रुपए लिए। उसके बाद लगातार कभी पैसे और कभी घर का सामान मांग लिया। अब तक महिला कुल 5.73 लाख रुपए हड़प चुकी है।

एएसपी बजरंग सिंह ने बताया कि शनिवार को महिला ने पैसे लेकर व्यापारी को खासा कोठी पुलिया के नीचे बुलाया था। इस दौरान सदर एसएचओ सादी वर्दी में टीम लेकर आस-पास खड़े थे। व्यापारी ने महिला को 50 हजार रुपए दिए तो वह धमकाने लगी कि 1.50 लाख क्यों नहीं लेकर आया। अब ढाई लाख देने पड़ेंगे। तभी वहां मौजूद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+