Bhajan Lal Sharma Cabinet: राजस्थान में BJP सरकार के नए मंत्रियों की सूची लीक! देखें कौन बना मंत्री?
Rajasthan Minister List 2023: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया। 22 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। अब हर किसी की नजर राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरकार मंत्रिमंडल विस्तार पर है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटें पाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के नए मंत्रियों के नामों पर जयपुर से लेकर दिल्ली तक में मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में स्थिति साफ हो सकती है।

चर्चा है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को हो सकता है, क्योंकि अभी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र 20 से 22 दिसंबर तक उदयपुर के दौरे हैं। राज्यपाल के उदयपुर से लौटने के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।
राजस्थान में भाजपा सरकार में विद्याधरनगर से विधायक दीया कुमारी व दूदू से विधायक प्रेम चंद बैरवा को पहले ही उप मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। अब सीएम भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें 16-17 विधायकों के नाम हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। वन इंडिया हिंदी टीम कैबिनेट की नई लिस्ट की पुष्टि नहीं करती है।
पीएम से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
इधर, राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से भजन लाल शर्मा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। राजस्थान सीएम व दोनों डिप्टी सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 21 दिसंबर को मुलाकात भी की है। सियासी गलियारों में खबर है कि भाजपा आलाकमान ने राजस्थान के नए मंत्रियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। इससे पहले 16 दिसंबर को भी भजन लाल शर्मा ने दिल्ली का दौरा किया था।
राजस्थान में ये बन सकते हैं मंत्री
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
मदन दिलावर
जवाहर सिंह बेढ़म
ताराचंद सारस्वत
सुरेंद्र सिंह राठौड़
गजेंद्र सिंह खींवसर
उदयलाल भड़ाना
संजय शर्मा या संदीप शर्मा
जोगेश्वर गर्ग
जयदीप बियानी
कन्हैयालाल चौधरी
रामविलास मीणा
भैराराम चौधरी
पब्बाराम विश्नोई
जोराराम कुमावत
सुरेश रावत












Click it and Unblock the Notifications