12th फेल IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी की लव स्टोरी ऐसे हुई थी शुरू, शादी में क्यों आए 'डकैत'?
IPS Manoj Sharma IRS Shraddha Joshi: '12वीं फेल' शीर्षक से किताब छप गई और 12th Fail Movie भी आ गई। कहानी के असल किरदार आईपीएस मनोज कुमार शर्मा व उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी हैं।
12th Fail आईपीएस मनोज कुमार शर्मा व उनकी पत्नी IRS श्रद्धा जोशी ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं, जिनमें दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी, प्रेम कहानी की शुरुआत व शादी में 'डकैत' आ जाने तक का जिक्र है।

यह भी पढ़ें- Abhishek Singh ने बताया-जब IAS छोड़ सनी लियोनी के साथ रोमांस करना चाहा तो क्या बोलीं कलेक्टर पत्नी?
कौन हैं IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी?
महाराष्ट्र कैडर में UPSC 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव के रहने वाले हैं जबकि इनकी पत्नी श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं। मूलरूप उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं।
जब वी मेट- श्रद्धा जोशी
IRS श्रद्धा जोशी कहती हैं कि 'मैं UPSC की तैयारी करने अल्मोड़ा से दिल्ली आई थी। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की Drishti IAS कोचिंग ज्वाइन की। जिस दिन पहली बार कोचिंग गई उसी दिन UPSC प्री का रिजल्ट आया था।'

यह भी पढ़ें- इश्क करना ज्यादा मुश्किल या UPSC क्रैक करना? सुनिए IAS छोड़ एक्टर बने Abhishek Singh का जवाब
'मैं तरुणा मैम से यूपीएससी की तैयारी के बारे में समझ रही थीं। हिंदी साहित्य लेना चाहती थी। तब तरुणा मैम ने मुझे बताया कि हिंदी साहित्य पर उनकी कोचिंग स्टूडेंट मनोज कुमार शर्मा की अच्छी पकड़ है।'
IRS श्रद्धा जोशी आगे कहती हैं कि 'तब मैं मनोज कुमार शर्मा से पहली बार मिली थी तब इन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी प्री पास की थी। इसके बावजूद मनोज शर्मा बेहद सादगी से मिले। बात की। वह चमत्कारिक अनुभव था।'
मुझे श्रद्धा का नाम बड़ा अच्छा लगा-मनोज कुमार शर्मा
मनोज कुमार शर्मा कहते हैं कि 'दृष्टि आईएएस कोचिंग में जब श्रद्धा मेरे से यूपीएससी में हिंदी साहित्य के टिप्स लेने आई थीं तब बोलीं कि क्या आप मनोज शर्मा हैं? मैंने हां में जवाब दिया और पूछा कि आप? जवाब था-मैं श्रद्धा अल्मोड़ा से। मुझे यह नाम बहुत अच्छा लगा था।'
यह भी पढ़ें- कौन हैं श्रद्धा जोशी, जिनकी प्रेरणा से '12th फेल' मनोज शर्मा बने IPS ऑफिसर

'पहाड़ के लोग सच्चे होते हैं'
मनोज कुमार शर्मा यह भी कहते हैं कि श्रद्धा ने मेरे लेखन की खूब तारीफ की थी। मुझे भी लगा कि श्रद्धा पहाड़ी हैं और पहाड़ी लोग दिल के सच्चे होते हैं। मन ही मन मैं श्रद्धा को पसंद करने लगा था।
12वीं में फेल क्यों हुए मनोज शर्मा?
मनोज शर्मा कहते हैं कि चंबल किनारे के हमारे गांव में 12वीं कक्षा पास करना बड़ी बात थी। उस समय गांव के स्कूल में 12वीं की परीक्षा में हर किसी स्टूडेंट का नकल पर काफी जोर रहता था। मैंने भी उसी स्कूल में प्रवेश ले लिया था। जिस स्कूल में नकल होती थी। मैं नकल के भरोसे था। पढ़ाई की बजाय 9 बीघा जमीन में खेती करता था।
यह भी पढ़ें- IPS Arun Mohan Joshi जानिए कौन हैं देश के सबसे कम उम्र के आईजी,पिता ने की ऐसी परवरिश बेटे ने बनाए कई रिकॉर्ड

उसी साल ये हुआ कि इतने सख्त एसडीएम दुष्यंत सिंह आ गए, जो नकल के सख्त खिलाफ थे। उन्होंने हमारी स्कूल में भी 12वीं की परीक्षा में नकल नहीं होने दी। परिणाम यह रहा कि मनोज शर्मा समेत पूरी क्लास ही फेल हो गई।
श्रद्धा जोशी को 12वीं में मिली 13वीं रैंक
जहां मनोज कुमार शर्मा 12वीं में फेल हो गए। वहीं, श्रद्धा जोशी 12वीं में टॉपर रही। ये कहती हैं कि पहले अल्मोड़ा उत्तराखंड की बजाय उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था। उस समय श्रद्धा जोशी ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्टेट लेवल पर 13वीं रैंक हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti : तीनों सगे भाइयों के सरनेम अलग-अलग क्यों? टॉक शो में Drishti IAS के भी राज खोले

पिता ईमानदार, बेटे चलाने लगे टैम्पो
मनोज कुमार शर्मा कहते हैं कि उनके पिता ओमप्रकाश शर्मा एग्रीकल्चर विभाग में रहे। उनकी ईमानदारी की मिसाल तो आज विभाग में आज भी दी जाती है। 12वीं में फेल होने के बाद सेकंड हैंड टैम्पो खरीद लिया था, जिसे मनोज शर्मा व इनका भाई चलाता था। भाई चालक व मनोज शर्मा परिचालक बने।
यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आ गए
फिर बस वालों की आपत्ति के चलते टैम्पो जब्त हो गया था, जिसे छुड़वाने के लिए एसडीएम दुष्यंत सिंह के पास जाना हुआ तो उनका ओहदा देखकर अफसर बने की ठानी और उन्हीं से राह भी पूछी उन्हीं यूपीएससी की तैयारी को कहा तो मुरैना से दिल्ली चले आए। उधर, अल्मोड़ा से श्रद्धा जोशी भी दिल्ली आ गई थीं।

दिल्ली में कुत्तों को टहलाकर निकाला खर्च
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी व रहने-खाने का खर्च निकालने के लिए मनोज कुमार शर्मा अमीर घरों के कुत्तों को टहलाया करते थे। जब यह बात दोस्त श्रद्धा जोशी को पता चली तो उन्होंने भी पार्ट टाइम जॉब के तौर पर यहीं काम करना शुरू कर दिया।

श्रद्धा बनीं डिप्टी कलेक्टर, मनोज आईपीएस
दिल्ली में तैयारी करते हुए श्रद्धा जोशी का चयन उत्तराखंड में डिप्टी कलेक्टर व मनोज शर्मा चौथे प्रयास में प्रयास में आईपीएस बने। फिर दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद श्रद्धा जोशी ने फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार आईआरएस बनीं।

आईपीएस मनोज शर्मा की पोस्टिंग
मनोज कुमार शर्मा महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस हैं। नांदेड़, गढचिरौली, नागपुर, कोल्हापुर, चंद्रपुर, डीसीपी जोन वन मुम्बई में पोस्टेड रहे हैं। वर्तमान में डीआईजी सीआईएसएफ हैं। मुम्बई एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं के पास है।












Click it and Unblock the Notifications