राजस्थान में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
जयपुर, 15 सितंबर। राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस के बाद मौसम ने करवट ली है। पिछले दिनों प्रदेश में हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, संभाग के अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। प्रवेश के चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा और टोंक में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। प्रदेश के भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार से मानसून कमजोर पड़ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications