Jaipur: रिक्शा चालक ने बेटे को क्रेन पर बैठाकर निकाली बिंदोरी, दुल्हन के लिए बुक करवाई लिमोजिन कार
दूल्हे को क्रेन में बैठाकर बिंदोरी निकालने वाली शादी राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में हुई है।

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते करते हैं। कहीं दूल्हा हेलीकॉप्टर में तो कहीं बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचता है। वहीं, कई शादियों में दुल्हन ने बुलेट पर एंट्री मारी। ऐसी ही अनोखी शादी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में हुई।
Recommended Video

जयपुर में रिक्शा चालक अजीत मलिंगा के बेटे रोहित मलिंगा को क्रेन में बैठाकर उसकी बिंदोरी निकाली गई है। दूल्हे को क्रेन में बैठा देखकर हर कोई चौंक गई। पूरे शहर में इस अनूठी बिंदोरी की खूब चर्चा हो रही है। घर से दो किलोमीटर दूर तक यह बिंदोरी निकाली गई है।
दूल्हे रोहित मलिंगा की बिंदोरी निकालने के लिए इस हाइड्रो क्रेन के को फूल मालाओं से सजाया गया था। क्रेन के बकेट में दूल्हा के साथ परिवार के बच्चे भी सवार थे। लोगों में क्रेन पर सवार दूल्हे की तस्वीरें लेने की होड़ मच गई। लोग अपने वाहनों से नीचे उतरकर क्रेन पर सवार दूल्हे के वीडियो व तस्वीरें लेने लगे।
बता दें कि रोहित मलिंगा की बारात अजमेर गई है। दुल्हन को अजमेर से लाने के लिए घर पहली बार लाने के लिए लिमोजिन कार बुक करवाई गई। उल्लेखनीय है कि अजीत मलिंगा प्रो कबड्डी में अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर के बडे़ फैन हैं। प्रो कबड्डी के सीजन में अपने ऑटो को पिंक पैंथर थीम पर सजाकर शहर में घूमते हैं।












Click it and Unblock the Notifications