चूरू में जन्मी अनोखी कन्या, शरीर के बाहर धड़कता है दिल, अन्य अंग भी निकले हुए हैं शरीर से बाहर

चूरू। राजस्थान के चूरू में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रसूता ने ऐसी नवजात बच्ची को जन्म दिया है, जिसका हार्ट और अन्य अंग शरीर से बाहर निकले हुए हैं। डॉक्टरों की मानें तो मेडिकल की भाषा में इसे 'एक्टोपिक कार्डिया' कहा जाता है। यह जन्मजात विकृति है। फिलहाल नवजात को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

Unique girl born in Churu

जानकारी के मुताबिक, चूरू जिला मुख्यालय के राजकीय भरतिया अस्पताल में शनिवार को ऐसा मामला सामने आया है। सुरेश कुमार की पत्नी कमला को प्रसव पीड़ा होने पर राजकीय भरतिया अस्पताल के मातृ एवं शिशु केन्द्र लाया गया था। शनिवार शाम करीब 4:51 पर प्रसूता ने नवजात बालिका को जन्म दिया। इस नवजात का हार्ट और शरीर के अन्य अंग बाहर निकले हुए थे। लेबर रूम में काम कर रहा नर्सिंग स्टाफ बालिका को देखकर चौंक गया।

स्टाफ ने तुंरत इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिनव सरीन को दी। डॉ. अभिनव ने बताया कि यह जन्मजात विकृति है। इसे 'एक्टोपिक कार्डिया' के नाम से जाना जाता है। इससे नवजात को काफी दिक्कत होती है और इन्फेक्शन की संभावना ज्यादा रहती है। नवजात को जयपुर रेफर किया गया है ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+