केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले केंद्र राजस्थान की हरसंभव मदद के लिए तैयार, लंपी वायरस को लेकर कही यह बात

जयपुर, 21 सितंबर। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने जयपुर में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बालियान ने कहा कि राजस्थान में लंपी वायरस से लाखों गया संक्रमित हो चुकी है। इसको लेकर जमकर सियासत हो रही है। लंपी बीमारी की रोकथाम में गहलोत सरकार विफल रही है। अगर सरकार इसे स्वीकार करें तो केंद्र सरकार हर मदद करने को तैयार है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान बालियान ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। केंद्र सरकार लंपी वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए तैयार है। लेकिन पहले राज्य सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें और इसकी जानकारी हमें भेजें।

sanjiv baliyaan

सीएम गहलोत पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत लंबे समय से राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें पता नहीं है कि ऐसी आपदा पहले प्रदेश घोषित करता है। इसके बाद राष्ट्र का नंबर आता है। बालियान ने कहा कि दौसा प्रवास के दौरान मैं भी पशुपालकों से बात करूंगा। विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा भी करूंगा। गहलोत सरकार को राजस्थान में लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाना चाहिए। केंद्र सरकार इसके लिए धन और वैक्सीनेशन की मदद करने को तैयार है। यह समय राजनीति करने और लड़ने का नहीं है।

sanjiv baliyan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+