जयपुर: बेकाबू ट्रक ने ली तीन की जान, बाइक सवार युवतियों व फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को देर रात गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर बाइक पर जा रही दो युवतियों को एक ट्रक ने कुचल दिया और फिर बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर देर रात भरतपुर निवासी राजू जाट बाली ट्रांसपोर्ट कंपनी का खाली ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में उसने बाइक सवार नेहा सैनी और ममता खीचड़ को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईंं। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक और बेकाबू हो गया और वह फुटपाथ पर जा चढ़ा।
ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे सुरेश बावरिया को भी रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर विधायकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने ममता खीचड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शुक्रवार को सुबह नेहा सैनी ने भी दम तोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications
