जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 10 लाख का सोना, UAE से आए यात्री की चाल देखकर समझ गए कस्टम अधिकारी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी स्थित जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.14 लाख रुपए का सोना पकड़ा है। यह सोना लाने वाला यात्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जयपुर आया था। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली जाने वाला था। जब्त किए गए सोने का वजन लगभग 202 ग्राम है, जो तार के रूप में ट्रॉली बैग पर फ्रेम करके लाया गया था।

UAE passenger caught with 10 lakh rupees gold at Jaipur airport

राजस्थान कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर एमएल शेरा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। असिस्टेंट कमिश्नर शेरा ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह यूएई से पहुंची फ्लाइट में दिल्ली निवासी एक युवक आया।

उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग पर चारों ओर मेटल की तार के रूप में फ्रेम बना हुआ था। ये तार सोने का था जिस पर सिल्वर रंग किया हुआ था, ताकि किसी को शक न हो। उन्होंने बताया कि बैग की स्कैनिंग में ये तार गोल्ड के रूप में डिटेक्ट होने पर इसकी जांच की तो मामला पकड़ में आया।

शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और एक जानकार व्यक्ति ने पिछले दिनों उसे यूएई भेजा था। आने-जाने का खर्चा और कुछ रुपए देने की बात कही। जिसके बाद वह यूएई गया और वहां से ये ट्रॉली बैग लेकर आया। उसे ये ट्रॉली बैग दिल्ली पहुंचने पर देना था। युवक दिल्ली में एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम करता है। चूंकि सोने की 20 लाख रुपए से ज्यादा नहीं है, ऐसे युवक को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+