सोशल मीडिया पर खुलकर प्यार का इजहार कर रही हैं टीना डाबी, प्रदीप गवांडे के साथ स्टोरी शेयर कर हुईं रोमांटिक
जयपुर, 30 मार्च। आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने महज 23 साल की उम्र में यूपीएससी टॉप किया था। यूपीएससी को टॉप करने के बाद टीना डाबी एक बार फिर से तब चर्चा में आईं जब 2018 में उन्होंने अपने ही बैच के रैंक 2 अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। दोनों के बीच प्यार और उसके बाद शादी की काफी चर्चा हुई थी। लेकिन यह रिश्ता मुश्किल से दो साल ही चल सका और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। लेकिन एक बार फिर से टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं टीना
टीना डाबी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि वह फिर से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने राजस्थान कैडर के ही डॉक्टर प्रदीप गवांड से सगाई कर ली। प्रदीप भी आईएएस अधिकारी हैं और वह भी जयपुर में ही तैनात हैं। टीना डाबी और प्रदीप दोनों ही जयपुर में तैनात हैं और दोनों के बीच प्यार की खबर उस वक्त सामने आई जब दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली। अहम बात यह है कि टीना और प्रदीप के बीच की नजदीकियां पहले से ही बढ़ रही थीं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि टीना की पोस्ट के बाद हुई है।
Recommended Video

टीना ने दी सगाई की जानकारी
सगाई की जानकारी देने के बाद टीना डाबी ने एक और तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन तमाम लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें बधाई दी। टीना ने पोस्ट करके लिखा, मैं आप सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने, फोन, मैसेज या सोशल मीडिया से हमे बधाई दी। पिछले 24 घंटों में आपने हमे जो प्यार दिया है उसके लिए हम आभारी हैं। खासकर कि महाराष्ट्र से लोगों ने जो प्यार दिया है उसके लिए ढेर सारा आभार।

प्रदीप ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
एक तरफ जहां टीना डाबी ने प्रदीप गवांड के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर करके लोगों का शुक्रिया अदा किया है। तो दूसरी तरफ प्रदीप ने टीना के साथ अपने प्यार का इजहार एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए किया है। तस्वीर में प्रदीप और टीना एक साथ नजर आ रहे हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमे प्रदीप खिड़की पास टीना के साथ खड़े हैं और टीना तस्वीर में मुस्कुरा रही हैं।

टीना-प्रदीप खुलकर कर रहे हैं प्यार का इजहार
प्रदीप ने जिस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसी तस्वीर को टीना डाबी ने अपनी स्टोरी में एक गाने के साथ शेयर किया है। टीना ने इस तस्वीर पर लिखा, उस आदमी के साथ हूं जिसका दिल सोने का है। तस्वीर के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है देखूं मैं तुझे या देएखूं कुदरत के नजारे, मुश्किलों में दिल है ये मेरा। बहरहाल जिस तरह से टीना और प्रदीप खुलकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं, उसे लेकर उनकी तारीफ भी हो रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, जिस तरह का समाज आप लोगों को देना चाहते हैं आप सच में वही जीवन जी रहे हैं, आपको शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications