नाइट कर्फ्यू में सूनी सड़क पर दर्दनाक हादसा, डंपर में बेकाबू कार घुसने से तीन दोस्तों की मौत
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना महामारी के चलते जारी नाइट कर्फ्यू के दौरान सूनी सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ है। जयपुर के महेश नगर इलाके में रिद्धि सिद्धि चौराहे के पास सोमवार रात करीब 12 बजे ओवरस्पीड कार एक डंपर में जा घुसी, जिससे तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक दोस्त सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार भरतपुर निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र जयपुर के बरकत नगर में किराए की बिल्डिंग में पीजी चलाता था। सीकर के लोसल निवासी 32 वर्षीय राकेश मानसरोवर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। वहीं, तीसरा दोस्त झुंझुनूं के पौसाणा निवासी 30 वर्षीय मुकेश अजमेर में कपड़ों का बिजनेस करता था।
तीनों दोस्त दो अन्य दौसा के महवा निवासी विवेक व भरतपुर के हलैना निवासी दलजीत के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। महेश नगर इलाके में एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने नाकाबंदी करके उसे पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications