Rajasthan GPF: राजस्थान में 3 कर्मचारियों ने जीपीएफ रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर 12 खातों से निकाले 6 करोड़ रुपए
GPF खातों से 6 करोड़ रुपए निकालने वाले SIPF के तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनकी कारस्तानी आईटी सिस्टम ने पकड़ी है।

सरकारी कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा पैसा सबसे सुरक्षित माना जाता है, मगर इसमें भी राजस्थान में सेंधमारी हो गई। तीन सरकारी कर्मचारियों ने ही जीपीएफ खाते के रिकॉर्ड में हेरफेर कर छह करोड़ रुपए निकाल लिए। तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Recommended Video

राजस्थान में 12 जीपीएफ खातों से 6 करोड़ रुपए निकालने जाने का मामला आईटी सिस्टम की पकड़ में आया। इसके बाद वित्त विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग तुरंत हरकत में आया और राज्य बीमा प्रावधायी निधि (SIPF) के तीन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए तीनों को निलंबित कर दिया।
जिन 12 कर्मचारियों के जीपीएफ खाते से छह करोड़ रुपए की निकासी हुई है, उनके खातों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सभी खातों से रुपयों की निकाली रुकवा दी गई है। रिकॉर्ड में हेरफेर कर निकाले गए 6 करोड़ में से 78 लाख रुपए वसूल भी कर लिए गए हैं।
राजस्थान पत्रिका की एक खबर के अनुसार जिन तीन कर्मचारियों पर जीपीएफ खातों से छह करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगा है, वे क्लर्क व सुपरवाइजर स्तर के कर्मचारी हैं। मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोई अन्य कर्मचारी-अधिकारी की तो इसमें भूमिका है या नहीं?
दरअसल, साल 2012 से पहले जीपीएफ खातों का रिकॉर्ड मैन्युअल था। तीनों कर्मचारियों ने छह करोड़ रुपए पुराने खातों से ही निकाले हैं। डिजिटल सिस्टम में एंट्री हुई सेंधमारी पकड़ में आ गई। तीनों कर्मचारियों से गहन पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications