Rajasthan Election 2023: वो पूर्व IAS-IPS, जो राजस्थान चुनाव में BJP-कांग्रेस से मांग रहे टिकट
Bureaucrats in Rajasthan Chunav 2023: रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस की पहली पसंद भाजपा है जबकि कांग्रेस से टिकट मांगने वालों की भी कमी नहीं।
Rajasthan Election 2023 Dates: राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने वाला है। भाजपा-कांग्रेस अन्य राजनीतिक दल भी प्रत्याशियों की पहली सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
राजस्थान विधानसभ चुनाव 2023 के टिकट की कतार में राजनेता ही नहीं बल्कि कई ब्यूरोक्रेट्स भी हैं। ये पूर्व आईपीएस-आईएएस डीजीपी, कलेक्टर जैसे बड़े पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

सिविल सेवक के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले ये अफसर रिटायरमेंट के बाद अब राजनीति के मैदान से दूसरी पारी की तैयारी में है। ये तो वक्त ही बताएगा कि इस बार चुनाव मैदान में कितने पूर्व अफसर उतरेंगे।
राजस्थान तक वेबसाइट के अनुसार अब 24 पूर्व अधिकारी भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। इनमें पूर्व जज, कलेक्टर तक शामिल हैं। जबकि कई पूर्व अधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ भी थामा है।
कौन कहां से मांग रहा टिकट?
- पूर्व आईएएस चंद्र मोहन मीणा बस्ती विधानसभा सीट से
- पूर्व आईपीएस महेश भारद्वाज अलवर सीट से
- पूर्व आईपीएस रामदेव सिंह खंडेला विधानसभा से
- पूर्व आईएएस निरंजन आर्य, कैलाश चंद्र वर्मा, सत्यपाल सिंह
- पूर्व आरएएस खेमराज कोलिया बगरू विधानसभा सीट से
- कर्मचारी नेता महेश व्यास बीकानेर सीट से
- पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन राजाखेड़ा सीट से
- पूर्व आरएएस माताराम रिणवा डेगान सीट से
इन पूर्व अफसरों ने ज्वाइन की भाजपा
- रिटायर्ड जज किशनलाल गुर्जर
- मध्य प्रदेश के डीजपी रहे पवन कुमार जैन
- पूर्व रेलवे अधिकारी किशन लाल मेघवाल
- पूर्व आईएएस चंद्र मोहन मीणा, डॉ. सत्यपाल सिंह, भंवरलाल मेघवाल, कैलाश चंद्र वर्मा, हनुमान सिंह भाटी
- पूर्व आईपीएस गोपाल मीणा, रामदेव सिंह, सीआर मीणा, जसवंत संपत राम, मनोज शर्मा, महेश भारद्वाज,
- ये अफसर भी भाजपा में
- पूर्व डीईओ राजराम मीणा
- पूर्व आरपीएस खेमराज खोलिया
- पूर्व आरएएस माताराम रिणवा
- पूर्व इनकम टैक्स अफसर ओमप्रकाश पहाड़िया
- पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त केआर मेघवाल
- पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त नरेंद्र गौड़
पूर्व मुख्य सचिव आर्य कांग्रेस में
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कई बड़े अफसरों ने भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी ज्वाइन की है। इनमें पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य का नाम भी शामिल है। ये सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार भी रह चुके हैं। निंरजन आर्य की पत्नी संगीता आर्य सोजन विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस बार सोजन से निरंजन आर्य टिकट मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications