राजस्थान : कोरोना से तीसरी मौत अब अलवर में, पॉजिटिव केस 113 तक पहुंचे

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के कारण प्रदेश में तीसरी मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 113 तक पहुंच गया है। बुधवार को यह 106 था। तीसरी मौत भी अलवर में हुई है। इससे पहले भीलवाड़ा में दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

corona Report Rajasthan

राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एसीएस रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अलवर के 85 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार यह मरीज ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस समेत अन्य रोगों से भी ग्रसित था। गुरुवार को इसकी मौत हो गई।

प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 नए पॉजिटिव मरीज गुरुवार को सामने आए हैं। 9 में से 7 जयपुर के रामगंज से हैं। वहीं, 1 जोधपुर और 1 झुंझुनूं से है। जयपुर में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। उसके बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज भीलवाड़ा में हैं। वहां मरीजों की संख्या 26 है।

किस जिले में कितने पॉजिटिव

  • जयपुर-41
  • भीलवाड़ा-26
  • झुंझुनूं-9
  • जोधपुर-9
  • चूरू-8
  • अजमेर-5
  • टोंक-4
  • डूंगरपुर-3
  • अलवर-2
  • प्रतापगढ़-2
  • सीकर-1
  • पाली-1
  • भतरपुर-1
  • धौलपुर-1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+