पुलिस बनकर चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर, महिलाओं पर तानी पिस्तौल चिल्लाने पर भाग छूटे

जयपुर, 14 सितंबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होने लगे हैं। चोर चोरी करने के लिए अब नए तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।चोरों ने अब पुलिस की वर्दी पहन कर आम जनता के घरों में टारगेट करना शुरू कर दिया है। ऐसी ही वारदात शहर के करधनी थाना इलाके में बुधवार को घटित हुई। करधनी थाना इलाके के मंगलम सिटी स्थित डी-103 में रहने वाले भंवर सिंह नरूका के चोरों ने पुलिसकर्मी बनकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन महिलाओं के चिल्लाने पर चोर घबरा गए और भाग गए।

karanidhan thana

पुलिसकर्मी बनकर की पत्ती के बारे में पूछताछ

इस घटना को लेकर मंगलम सिटी के डी-103 में रहने वाले भंवर सिंह नरूका ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:30 बजे उनके फ्लैट पर एक पुलिसकर्मी आया। उस समय घर पर उनकी पत्नी बृजेश कवर और माता चंद्रमुखी मौजूद थी। उनकी पत्नी ने फ्लैट का गेट खोला। लेकिन बाहर से जाली का दरवाजा बंद रखा। वह जाली के दरवाजे से ही पुलिसकर्मी से बात कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी ने बताया कि वह करधनी थाने से आया है। उन्हें भंवर सिंह से बात करनी है। इस पर उनकी पत्नी ने जवाब दिया कि वह घर पर नहीं है। पुलिसकर्मी ने भंवर सिंह का फोन नंबर मांगा। इसके बाद पानी पिलाने के लिए कहा महिला ने जैसे ही पानी पिलाने के लिए दरवाजा खोला। आरोपी और उसके दो साथी जबरन घर में घुस गए। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दोनों महिलाओं पर तान दी। इस पर महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे घबराकर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के बाजार से निकलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

karanidhan thana

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+