Rajasthan News: मुख्यमंत्री गहलोत के फैसलों से प्रदेश में हर तरफ है खुशहाली: मंत्री शाले मोहम्मद

Rajasthan News: राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा है कि जननायक व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णयों से प्रदेश में हर तरफ खुशहाली है। मुख्यमंत्री ने गरीब और वंचित के प्रति अपने संवेदनशील निर्णयों से राहत पहुंचाई है। सीएम गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में हर दिन नई इबारत लिख रहा है।

लोकार्पण कार्यों के दौरान किया संबोधित

मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवार को चूरू जिला मुख्यालय पर सद्भावना मंडप में राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास और पीएमजेवी योजनान्तर्गत निर्मित सद्भावना मण्डप व राजकीय पारख बालिका उमावि एवं राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में करवाए गए विस्तार कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मंत्री मोहम्मद ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय विद्यालय खोले जाने की योजना है। इसी क्रम में यहां आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 104 बच्चों को एडमिशन दे दिया गया है। आगामी 2 साल में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय और उपखंड स्तर पर अल्पसंख्यक हॉस्टल भी बनाए जाएंगे।

ashok gehlot

सीएम गहलोत संरक्षक के रूप में जनता की सेवा में जुटे

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत एक संरक्षक के रूप में राज्य की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने जो कहा वो किया और धरातल पर अपने निर्णयों व विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया है।उन्होंने कहा कि आज समाज का प्रत्येक नागरिक सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त है। राज्य सरकार ने गांव-गली से लेकर ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को निखारने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजनाएं, पशुपालकों के लिए कामधेनु पशुधन बीमा योजना, विद्यार्थियों के लिए अनुप्रति कोचिंग योजना, गृहिणी महिलाओं को संबल देने के लिए इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 500 रुपए में सिलेंडर मुहैया करवाने जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर आमजन तक पहुंच बनाने का काम किया है।इस अवसर पर राज्य वक्फ बोर्ड के चैयरमेन खानू खां बुधवाली ने कहा कि राज्य सरकार ने जनकल्याण के फैसले लेकर प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

भामाशाह याकूब थीम को किया सम्मानित

इस दौरान सभापति पायल सैनी, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, प्रदेश स्तरीय पंद्रह सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन कमेटी के रियाजत खान, एडीएम लोकेश गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रोफेसर डॉ शमशाद अली ने किया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों ने राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय के लिए 12 बीघा जमीन दान करने वाले भामाशाह हाजी हनीफ खां नसवाण और विद्यालय के लिए रास्ता दान स्वरूप भेंट करने वाले भामाशाह याकूब थीम को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+