PM Modi के मानगढ़ दौरे को लेकर दबाव में भाजपा प्रदेश संगठन, सतीश पूनिया के अध्यक्ष पद पर लटकी तलवार

Rajasthan के मानगढ़ धाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों लेकर भाजपा का प्रदेश संगठन दबाव में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के पद पर तलवार लटकी है। सतीश पूनिया का कार्यकाल अगले माह पूरा होने जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी का राजस्थान दौरा सतीश पूनिया के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। भाजपा की प्रदेश इकाई को हर हाल में मानगढ़ रैली को सफल बनाना है। हाल ही में कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व की आयोजित होने वाली रैलियों को लेकर प्रदेश संगठन को टास्क दिया है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया हर हाल में पीएम मोदी की मानगढ़ रैली को सफल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अगले माह पूरा होगा सतीश पूनिया का कार्यकाल

अगले माह पूरा होगा सतीश पूनिया का कार्यकाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कार्यकाल अगले माह पूरा होने जा रहा है। पार्टी की ओर से अभी उन्हें आगे भी इस पद पर बने रहने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव कर सकती है। सियासी गलियारों में भी भाजपा का अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा है। ऐसे में सतीश पूनिया का कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान के मानगढ़ दौरा उनके लिए चुनौती साबित हो रहा है।

मानगढ़ दौरा कर आदिवासी मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी

मानगढ़ दौरा कर आदिवासी मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के मानगढ़ धाम का एक नवंबर को दौरा कर सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस दौरे के जरिए राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के आदिवासी मतदाताओं को साधेंगे। पीएम मोदी की मानगढ़ धाम की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले दिनों आबूरोड में पीएम मोदी की जनसभा में भीड़ कम एकत्रित होने पर पीएम मोदी ने प्रदेश संगठन और नेताओं पर नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में प्रदेश भाजपा संगठन हर हाल में पीएम मोदी के मानगढ़ दौरे को सफल बनाने में जुटा हुआ है।

सीएम गहलोत ने मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की उठाई मांग

सीएम गहलोत ने मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की उठाई मांग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले एक बार फिर बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई है। पीएम मोदी 1 नवंबर को राजस्थान के मानगढ़ आ रहे हैं। राजस्थान का यह क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका माना जाता है। ऐसे में आदिवासी मतदाताओं को रिझाने के लिए पीएम मोदी मानगढ़ का दौरा करेंगे। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर पीएम मोदी से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। आपको बता दें मानगढ़ धाम में आजादी की लड़ाई के लिए पंद्रह सौ आदिवासियों ने अपनी जान निछावर कर दी थी। इससे पहले भी मुख्यमंत्री गहलोत मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+