Rajasthan: भीड़ के साथ सड़क पर उतरीं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्‍नी शीला शेखावत, सुनिए क्‍या बोलीं?

Sukhdev Singh Gogamedi wife Sheila Shekhawat: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के बाद उनकी पत्‍नी शीला शेखावत भी भीड़ के साथ सड़क पर उतर आई हैं। शीला शेखावत ने जयपुर में धरना देकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को सम्‍बोधित करते हुए साथ देने की भावुक अपील की। (वीडियो नीचे)

शीला शेखावत ने कहा कि वे पति सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या वाले दिन ही धरनार्थियों के बीच आना चाहती थी, मगर आने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए नहीं आई।

Sukhdev Singh Gogamedi wife Sheela Shekhawat

शीला शेखावत ने कहा कि आपके दादा (सुखदेव सिंह गोगामेड़ी) ने जो बोला था वो मैं फिर से दोहराना देना चाहती हूं। वे कहते थे कि मैंने हर गली में हर घर में सुखदेव सिंह पाला है। क्‍या वो सुखदेव सिंह तैयार है? क्‍योंकि मुझे आज उस सुखदेव सिंह की बहुत जरूरत है।

शीला शेखावत ने कहा कि आज फिर से उन लोगों ने दगा किया है। धोखा किया है। दगा करके एक शेर को गिदड़ों ने मारा है। एक हीरे को हमने खोया है। आप लोगों को भी पता है कि घर से अगर कोई चला जाता है तो उसकी पूर्ति कभी नहीं होती।

Sukhdev Singh Gogamedi wife Sheela Shekhawat

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्‍नी शीला शेखावत बोलीं कि मैं आप लोगों के सामने बयां भी नहीं कर सकती कि मेरे ऊपर क्‍या बीत रही है? उन्‍होंने धरनार्थियों से कहा कि भाइयों मेरा सपोर्ट करो। जब तक आरोपियों को पकड़कर हमारे सामने नहीं ले आते। तब तक हमको यहां से हिलना नहीं है।

शीला शेखावत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने किसी भी काम का आश्‍वासन पत्रों पर नहीं लिया। सुखदेव सिंह ताल ठोककर अपना काम करवाया है। आप भी सुखदेव हो। अपनी इस बहन के लिए आपको भी ताल ठोकनी है।

Sukhdev Singh Gogamedi wife Sheela Shekhawat

उल्‍लेखनीय है कि 5 दिसंबर 2023 की दोपहर डेढ़ बजे जयपुर के श्‍याम नगर थाना इलाके में दो बदमाश मकराना निवासी रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी ने घर में घुसकर सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। सुखदेव की हत्‍या के विरोध में जयपुर समेत पूरे राजस्‍थान में राजपूत समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+