जयपुर: करोड़पति निकला घूसखोर पीए, 80 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

Jaipur News in Hindi, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए विशिष्ट न्यायाधीश के पीए अर्जुनलाल जाट को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर की तलाशी में करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

Special Judges PA Arjunlal Jat arrested for taking bribe of Rs 80 thousand

एसीबी के एएसपी आलोक चंद्र शर्मा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को सूत्रों से विशिष्ट न्यायाधीश, प्रिटिंग स्टेशनरी गबन प्रकरण जिला जयपुर के पीए पद पर तैनात अर्जुनलाल जाट के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। एसीबी ने 14.3 लाख रुपए का एमएसीटी क्लेम स्वीकृत कराने के बदले 10 प्रतिशत रिश्वत लेने की सूचना को पुख्ता किया। यह रिश्वत की रकम अधिवक्ता विजय कुमार द्वारा दलाल प्रदीप कुमार को दी जानी थी।

सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने वीकेआई क्षेत्र में अर्जुनलाल जाट को परिवादी से 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के घर की तलाशी में एसीबी को करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। एसीबी टीम को आरोपी अर्जुनलाल के घर से सर्च के दौरान दो गैस एजेंसियों, डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत के दो फ्लैट, दस आवासीय भूखंड और 8 बीघा जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल एसीबी अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+