Shaukat Khan : महिला से बोला SHO-'घर में सबसे खूबसूरत चीज तुम ही हो, अकेला हूं रूम पर आ जाओ'

कोटा, 30 दिसम्बर। राजस्थान के बूंदी जिले में महिला थाना के एसएचओ द्वारा परिवादी महिला के साथ अश्लील हरकतों के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फिलहाल मामले में थानाधिकारी शौकत खान सस्पेंड चल रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़िता बूंदी के महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत लेकर गई तो थानाधिकारी शौकत खान ने उसे अपने क्वार्टर पर अकेले में आने के लिए।

Shaukat Khan SHO

आरोप है कि उसने कहा कि 'मैं घर पर अकेला हूं। तुम नॉनवेज लेकर आ जाओ। इसके अलावा व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान थानाधिकारी ने महिला को कहा कि तुम्हारे घर में सबसे खूबसूरत चीज तुम ही हो। बताया जा रहा है महिला की व्हाट्सएप की डीपी देखकर उससे बातचीत करने का सिलसिला शुरू करने वाले थानाधिकारी ने थाने में महिला के सामने फाइल में लगे उसके फोटो तक को चूमा। इससे पीड़िता काफी असहज हो गई।

यही नहीं जब महिला अपने बुजुर्ग पिता के साथ थाने पहुंची तो प्रार्थना-पत्र लिखने के बहाने एसएचओ पीड़िता के हाथों को छूने का प्रयास करने लगा। वहीं, टेबल के नीचे से उसके पैरों को भी लगातार टच करने लगा। इसके बाद थानाधिकारी की हरकतों का कच्चा चिट्ठा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा। उसके बाद आलाधिकारी एक्शन में आये और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने से पहले पुलिस निरीक्षक शौकत खान को अनियमितता की आड़ में सस्पेंड कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+