शहीद राजेंद्र प्रसाद मीणा : शहादत को सात साल की बेटी का सैल्यूट, भर आईं सबकी आंखें
दौसा, 16 नवंबर। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई के गांव दिलवारपुरा में शहीद राजेंद्र प्रसाद मीणा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की एक झलक पाने और आखिरी सैल्यूट करने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

मणिपुर नक्सली हमले में शहीद हुए 28 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद मीणा की पार्थिव देह 53 घंटे बाद सोमवार शाम 4 चार बजे पैतृक गांव दिलवारपुरा में राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि की गई।

शहीद राजेंद्र प्रसाद मीणा की सात साल की बेटी ने पिता की शहादत को सैल्यूट किया तो वहां मौजूद कोई भी शख्स अपने आंसूं नहीं रोक पाया। पांच साल के बेटे योगेश ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी।
शहीद राजेंद्र प्रसाद मीणा की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। 11 किलोमीटर लंबी कतार लगी। लोगों ने शहीद जिंदाबाद और राजेंद्र प्रसाद मीणा अमर रहे के नारे लगाए।












Click it and Unblock the Notifications