राजस्थान में आठवीं तक के स्कूल बंद, ओमिक्रॉन व डेल्टा के डबल अटैक के बाद सख्त गाइडलाइन जारी
जयपुर, 3 जनवरी। राजस्थान में नए साल 2022 की शुरुआत कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के साथ हुई है। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन व डेल्टा के डबल अटैक के बाद प्रदेश में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलें बंद करने के अलावा सार्वजनिक समारोह के लिए भी राजस्थान सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। शादी समारोह, अंत्येष्टि व धार्मिक आयोजनों आदि के लिए निर्धारित संख्या तय कर दी गई है।

जिला कलेक्टर लेंगे फैसला
राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के कारण जयपुर में सोमवार से कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जोधपुर शहर में भी आगामी आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, अन्य जिलों में एसीएस शिक्षा विभाग से चर्चा के बाद कलेक्टर फैसला लेंगे।
इधर, विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पहले से ही यह तय कर दिया गया है कि कोरोना वायरस के दोनों टीके लगवाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। रविवार शाम को धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों व एनजीओं के प्रतिनिधियों ने सीएम से महामारी को लेकर चर्चा की थी।
राजस्थान में कोरोना महामारी की गाइडलाइन
- सरकार ने नई गाइडलाइन में कारोबार व व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन पर रोक नहीं लगाई है।
- विवाह समारोह में बैंड-बाजा वालों के अलावा अधिकतम सौ मेहमान व परिजन शामिल हो सकेंगे।
- शादी की सूचना एसडीएम कार्यालय में देनी होगी, जिस पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्ट आदि की पालना की निगरानी की जाएगी।
-अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग जा सकेंगे।
- धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन की पालना जरूरी। फूल माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजा सामग्री ले जाने पर रोक।
- सभी दुकान, जिम, क्लब रेस्त्रां, मॉल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्टाफ के टीके की जानकारी डिस्प्ले करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications