Sardarshahar By-Election 2022: कांग्रेस के अनिल शर्मा 8990 मतों से आगे, जानिए चुनाव परिणाम
राजस्थान में सरदार शहर उपचुनाव में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए सहानुभूति कार्ड से आगे बढ़ रही है। आरएलपी मुकाबला कड़ा करते हुए दूसरे स्थान पर आ गई है। जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर है।
Sardarshahar By-Election 2022: सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा चौथे राउंड में 8990 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस का सहानुभूति कार्ड एक बार फिर असर दिखा रहा है। यहां कांग्रेस और आरएलपी में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। वहीं भाजपा तीसरे स्थान पर आ चुकी है।

भाजपा ने खेला था बूथ मैनेजमेंट का दांव
भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर भरोसा जताते हुए अपने पुराने प्रत्याशी अशोक पिंचा को ही चुनाव मैदान में उतारा था। अशोक पिंचा को चौथे राउंड में 15495 मत मिले हैं। जबकि आरएलपी के लालचंद मूंड 15713 मतों से बढ़त बनाते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं। यहां एक बार फिर भाजपा तीसरे स्थान पर दिख रही है।













Click it and Unblock the Notifications