CM गहलोत का नाम लिए बिना पायलट ने कहा-'जनता जब पलटी मारेगी तब कहीं का नहीं छोड़ेगी'

जयपुर, 6 अक्टूबर। राजस्थान में इन दिनों अशोक गहलोत सरकार में सियासी पारा एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान का शुभारम्भ करते हुए बयान दिया था, जिस पर अब सचिन पायलट ने इशारों इशारों में पलटवार किया।

sachin Pilot

सचिन पायलट ने कहा कि 'हमेशा कोई पद पर रहता नहीं है। यह जनता है जितना समय आप दोगे। सिंहासन पर बैठोगे। जब जनता करवट बदलती है तो इतनी जोर की पलटी पड़ती है कि आदमी को पता ही नहीं पड़ता क्या हो रहा है, लेकिन जिन लोगों के अंदर यह घमंड और कहंकार आ जाता है कि हम जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में बैठे रहेंगे। मैं समझता हूं कि वो गलत है'

बता दें हाल ही में यूपी में हुए प्रियंका गांधी के साथ घटनाक्रम पर योगी सरकार को घेरते हुए भी राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ऐसा पलटवार किया है। अब राजस्थान की सियासत के जानकार कई तरह के कयास लगा रहे है और अब इस बयान की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

दरअसल पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट आज दो दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंंचे थे। यहां पहले लाम्बाकलां ग्राम पंचायत में प्रशासन गांव के संग शिविर का निरीक्षण किया। फिर पट्टे सहित ग्रामीणों को कई योजनाओं से लाभांवित किया। इस दौरान पहले तो मीडिया के सवालों पर किनारा कर शिविर की योजनाओं के कसीदें पढ़े, लेकिन जब टोंक पहुंचे तो ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए पायलट अपना दर्द नहीं रोक पाए और इशारों इशारों में सीएम गहलोत को सीधी सट्ट सुना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+