राजस्थान पंचायत चुनाव : BMW कार वाली रूपाली नागर चुनाव जीतीं, जानिए फिर भी क्यों नहीं बन पाएंगी प्रधान?

जयपुर, 4 सितम्बर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 में शनिवार को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना की गई। राजस्थान के छह जिले सवाई माधोपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, दौसा और सिरोही में 26 अगस्त से तीन चरणों में मतदान हुआ था। आज मतगणना की गई।

प्रधान बनने का इनका ख्वाब टूटा

प्रधान बनने का इनका ख्वाब टूटा

राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 की शुरुआत से ही प्रत्याशी रूपाली नागर का नाम सुर्खियों में रहा। मतगणना के बाद भी इन्हीं की चर्चा हो रही है। वजह ये है कि रूपाली नागर चुनाव तो 549 वोटों से जीत गई हैं, मगर प्रधान बनने का इनका ख्वाब टूट गया।

 बाबूलाल नागर की पुत्रवधू हैं रूपाली नागर

बाबूलाल नागर की पुत्रवधू हैं रूपाली नागर

दरअसल, राजस्थान की कांग्रेस में मंत्री रहे व वर्तमान में जयपुर जिले की दूदू सीट से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर की पुत्रवधू रूपाली नागर ने जयपुर जिले की मौजमाबाद पंचायत समिति से कांग्रेस की टिकट पर वार्ड 13 से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। इन्हें मौजमाबाद के प्रधान पद का कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

17 में से 14 जगहों पर भाजपा की जीत

17 में से 14 जगहों पर भाजपा की जीत

4 सितम्बर को हुई मतगणना के बाद रूपाली नागर के लिए कभी खुशी कम गम वाली स्थिति बनी है। यहां मौजमाबाद पंचायत समिति के 17 सदस्यों में 14 जगहों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में रूपाली नागर समेत दो उम्मीदवार जीते हैं। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। ऐसे में यहां पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली की प्रधान बनने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+