RAS Mains 2021 : राजस्थान में हजारों अभ्यर्थियों के 'सपनों की मौत', जयपुर में हुई तीये की बैठक, VIDEO

RAS Mains 2021 : राजस्थान में हजारों अभ्यर्थियों के सपनों की 'मौत', जयपुर में हुई 'तीये की बैठक', देखें तस्वीरें

जयपुर, 12 फरवरी। राजस्थान में सरकारी नौकरियों के नाम पर बवाल कट रहा है। अशोक गहलोत सरकार के गले से रीट 2021 पेपर लीक का फंदा निकला नहीं कि आरएएस 2021 की मुख्य परीक्षा को लेकर युवा सड़कों पर उतर आए हैं।

RAS मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग

RAS मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में RAS मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलनात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। 'सपनों की शव यात्रा' निकालकर प्रदर्शन किया गया। वहीं, 'सपनों की मौत' के बाद शहीद स्मारक पर तीये की बैठक आयोजित की गई।

10 दिन बाद जारी किया सिलेबस

10 दिन बाद जारी किया सिलेबस

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 के अभ्यर्थियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि RPSC ने प्रिलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी होने के 10 दिन बाद मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी किया है।

नए सिलेबस में 70 फीसदी बदलाव

नए सिलेबस में 70 फीसदी बदलाव

आरएएस परीक्षा के पिछले पाठ्यक्रम की तुलना में RPSC RAS Mains 2021 के सिलेबस में 70℅ से अधिक बदलाव किया गया है। अब 25 और 26 फरवरी को आरएएस मुख्य परीक्षा होनी है। अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए वक्त कम मिला। ऐसे में आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।

यूपीएससी समय पर जारी करती है पाठ्यक्रम

यूपीएससी समय पर जारी करती है पाठ्यक्रम

आरएएस 2021 प्री परीक्षा का परिणाम 19 नवंबर को आया था। उसके दस दिन बाद आरएएस मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी किया गया। नए सिलेबस को पढ़ने के लिए सिर्फ 93 दिन का समय मिला है, जो कि पर्याप्त नहीं है। जबकि UPSC और अन्य PCS संस्थाएं विज्ञप्ति के समय ही पाठ्यक्रम जारी कर देती है।

दो माह और चाहिए तैयारी के लिए

दो माह और चाहिए तैयारी के लिए

अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिषेक शर्मा ने बताया कि इतने कम दिन में सिलेबस को पढ़ पाना संभव नहीं है। ऐसे में मुख्य परीक्षा में सफल होना मुश्किल है। इसलिए अभ्यर्थियों को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ा है। कम से कम दो माह और बढ़ाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+