रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने रणथंभौर में सफारी का आनंद लिया, देखें तस्वीरें

सवाईमाधोपुर। बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने नया साल 2021 राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर में मनाया। ये 29 दिसम्बर को यहां आए थे। सभी शनिवार को वापस मुम्बई के लिए रवाना हो गए।

रणथम्भौर में कम्प फायर भी किया

रणथम्भौर में कम्प फायर भी किया

बता दें कि बॉलीवुड के इन सितारों ने सवाई माधोपुर के रणथम्भौर स्थित फाइव स्टार होटल में गुरुवार रात को न्यू ईयर सेलिब्रट किया। कैम्प फायर भी किया। एक जनवरी को भी पार्टी की। इसके बाद सभी ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे रणथम्भौर से रवानगी ले ली और जयपुर एयरपोर्ट से 11 बजे की फ्लाइट में मुम्बई के लिए उड़ान भरी।

 आखिरी ट्रिप में हुए बाघ के दीदार

आखिरी ट्रिप में हुए बाघ के दीदार

जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह-दीपिका और रणबीर कपूर-आलिया रणथम्भौर में पांच दिन रुके। इस दौरान इन्होंने तीन बार रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया और टाइगर सफारी का जमकर आनंद उठाया। हालांकि आखिरी भ्रमण में इन्हें पार्क में बाघ के दीदार नहीं हुए।

दाल बाटी चूरमा और सरसों का साग

दाल बाटी चूरमा और सरसों का साग

राजस्थान भ्रमण के दौरान इन फिल्मी सितारों ने रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी के साथ-साथ राजस्थानी भोजन का भी आनंद उठाया। होटल में इन्हें दाल-बाटी चूरमा के अलावा सरसों का साग व बाजरे की रोटी, गुड़ आदि भी परोसा गया।

सगाई की चर्चाओं की पुष्टि नहीं

सगाई की चर्चाओं की पुष्टि नहीं

रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी इस ट्रिप पर आई थीं। ऐसे में 29 दिसम्बर से ही यह चर्चा जोरों पर थी कि आलिया और रणबीर रणथम्भौर में सगाई या शादी कर सकते हैं। शनिवार को सभी मुम्बई लौट गए। यहां पर उन्होंने सगाई या शादी की। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+